ओडिशा के रघुराजपुर की तर्ज पर विकसित होगा जितवारपुर
मधुबनी के जितवारपुर गांव को ओडिशा के रघुराजपुर की तर्ज पर क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। विकास आयुक्त हस्तशिल्प अमृत राज ने गांव का निरीक्षण किया। इसमें मिनी अर्बन हाट, पेंटिंग कार्य,...
मधुबनी। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में आने वाला जितवारपुर गांव क्राफ्ट विलेज बनेगा। ओडिशा का रघुराजपुर जो पहले क्राफ्ट विलेज बना था, उसी तर्ज पर मधुबनी जिले के जितवारपुर गांव को विकसित करने की योजना है। गुरुवार को विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार नई दिल्ली अमृत राज जितवारपुर गांव पहुंची । इस दौरान सेवानिवृत्ति वरिष्ठ निदेशक हस्तशिल्प सोहन झा, बिहार म्यूजियम पटना उप निदेशक अशोक कुमार सिंह भी मौजूद थे। अमृत राज ने बताया कि जितवारपुर गांव को रघुराजपुर क्राफ्ट विलेज की तरह विकसित किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बिहार म्यूजियम के पदाधिकारी से भी मंत्रणा की। क्राफ्ट विलेज योजना के संदर्भ में निरीक्षण किया गया। इस योजना के तहत गांव में मिनी अर्बन हाट, तालाब समतलीकरण रास्ता एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, कलाकारों के घर के आगे पेंटिंग करने का कार्य को पूरा कराने की बात कही। इसके अलावा गांव में पर्यटक को ठहरने की व्यवस्था पर भी जोर दिया। इसके अलावा तीन पद्मश्री के नाम से पद्मश्री द्वार भी बनाए जाने की योजना है।
हालांकि विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार नई दिल्ली अमृत राज ने इस दौरे को व्यक्तिगत द्वारा भी बताया। उनके साथ आए बिहार म्यूजियम व अन्य पदाधिकारियो ने उन्हें क्राफ्ट विलेज के संबंध में बने डीपीआर से भी अवगत कराया। राज्य पुरस्कार प्राप्त अमित कुमार झा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर कलाकारों की बनाई कलाकृतियों से भी अवगत हुई। मधुबनी पेंटिंग कला की बारीकियां भी जानी एवं कलाकारों की समस्याएं सुनीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।