जिले के विभिन्न थानों से 31 लोगों की गिरफ्तारी
मधुबनी में पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न मामलों में 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 19 गिरफ्तारी कोर्ट के वारंट पर हुई। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने पर आठ लोग पकड़े गए और पुलिस ने 2133 लीटर शराब...

मधुबनी, विधि संवाददाता । जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आर्म्स एक्ट के मामले में दो लोग पकड़े गए। हत्या के प्रयास मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जबकि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 2133 लीटर शराब जब्त की गई। वाहन चेकिंग अभियान के तहत 26 वाहन चालकों से 47 हजार पांच सौ रुपए से अधिक का ई-चालान काटा गया। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानाध्यक्षों को अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में 4.5 किलो गांजा, एक खोखा, एक कार, स्कार्पियो सहित अन्य सामान बरामद की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।