मारपीट के मामले का आरोपित गिरफ्तार
मधेपुर में पुलिस ने कपड़फोरा वार्ड दस निवासी राजू सदाय को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में हुई। राजू के खिलाफ थाना में एफआईआर 47/25 दर्ज थी।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSat, 26 April 2025 12:07 AM

मधेपुर। मधेपुर थाने के महिसाम पंचायत के कपड़फोरा वार्ड दस निवासी रामेश्वर सदाय के पुत्र राजू सदाय(38) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक शालिनी कुमारी गुप्ता ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से मधेपुर पूर्वी स्थित कुम्हार टोला से की। वह मारपीट मामले को लेकर थाना में दर्ज एफआईआर 47/25 का नामजद आरोपित है। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कपड़फोरा वार्ड दस के राजू सदाय को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।