श्रम संसाधन मंत्री ने की समीक्षा
मधुबनी में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दरभंगा एवं कोसी प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और प्रवासी मजदूरों का निबंधन अभियान...
मधुबनी, निज संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को परिसदन में दरभंगा एवं कोसी प्रमंडल अंतर्गत विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उप श्रमायुक्त दरभंगा एवं कोसी प्रमंडल, प्रमंडल के सभी जिलों के श्रम अधीक्षक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्राचार्य एवं सभी नियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी मजदूरों का निबंधन अभियान तेज किया जाए। निगम के महापौर अरुण कुमार राय ने मिथिलांचल की परंपरा के अनुरूप मंत्री का स्वागत किया। सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।मौके पर भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद और अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।