लकसायर में टेम्पो पलटने से तीन यात्री जख्मी
रहिका थाना क्षेत्र में सतलखा लकसायर महंथ स्थान के पास एक टेम्पो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक लड़की और एक बच्ची शामिल हैं। एक महिला को गंभीर चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 11 April 2025 11:54 PM

रहिका । थाना क्षेत्र के सतलखा लकसायर महंथ स्थान के समीप सड़क किनारे अरेर की ओर जा रही टेम्पो पलटने से तीन सवार यात्री जख्मी हो गये। जख्मी तीनों में महिला,लड़की एवं बच्ची थी। जिसमें एक महिला जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दो यात्री को मामूली चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने टेम्पो को सीधा किया। वहीं टेम्पो पर चालक जख्मी महिला को अस्पताल ले गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टेम्पो का नंबर दरभंगा का था। जख्मी के पता के बारे में स्पष्ट जानकारी नही मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।