वरीय उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा
मधेपुर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष ललन कुमार ठाकुर के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में उनके व्यक्तित्व और शिक्षकीय सेवाओं की प्रशंसा की गई। संघ के अध्यक्ष राम कुमार...

मधेपुर। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के मधेपुर प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ललन कुमार ठाकुर के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ भवन पर आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार महतो ने की। शोकसभा में वक्ताओं ने मृतक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ललन कुमार ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। अपनी संवेदना में संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार महतो ने उनके 30 वर्ष के शिक्षक के रूप में सेवाकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद वे संघ के पदाधिकारी के रूप में शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
शोकसभा में संघ के प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार महतो, सचिव संतोष कुमार सुमन, परितोष कुमार, अजीत कुमार झा, निर्मल कुमार, संतोष कुमार झा, सोहैल अहमद, शम्भू प्रसाद सिंह, अब्दुल समद, ममता कुमारी, गायत्री कुमारी, नीतू कुमारी, अख्तर रजा जमाली, शकील अहमद आदि थे। कृष्ण कुमार झा, राजू कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार तिवारी, जफर आलम, ओम प्रकाश राम, बैद्यनाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।