जिले के सभी थाना क्षेत्र में चला एस ड्राइव
मोतिहारी जिले में चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर एक 24 घंटे के अभियान के तहत 272 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 187 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सबसे अधिक...

मोतिहारी, निसं। चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के नर्दिेश पर जिले में एस ड्राइव चलाया गया। 24 घंटे के समकालिन अभियान के तहत जिले भर से 272 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें पूछताछ के बाद 187 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 111 वारंट तथा कांड में 161 लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही 14 इश्तेहार का तामिला तथा 3 कुर्की का नष्पिादन किया गया है। एस ड्राइव के दौरान एसपी छतौनी थाना व मधुबन थाना पहुंचे थे। जहां उन्होंने थानध्यक्षों को कई आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिया। सबसे अधिक चकिया अनुमंडल क्षेत्र से हुई है गिरफ्तारी
समकालिन अभियान के तहत सबसे अधिक चकिया अनुमंडल क्षेत्र से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। चकिया अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से 66 गिरफ्तारी की गई है। इसमें 31 वारंटी व 35 कांड के अभियुक्त शामिल हैं। वहीं सदर -1 अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 25 व 15 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं सदर-2 अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 15 व 18 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 31 व 6 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। जबकि पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 24 व 12 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 17 व 21 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के विभन्नि थाना से कांड में 14 व 8 वारंटी की गिरफ्तारी की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।