नोनियाडीह नहर साईंफन में गिरी बारातियों से लदी बोलेरो
रक्सौल में एक शादी से लौट रहे बारातियों की गाड़ी नोनियाडीह के पास नहर में गिर गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य किया। गाड़ी में छह लोग सवार थे,...

रक्सौल, हन्दिुस्तान संवाददाता। रक्सौल आदापुर घोड़ासहन नहर सड़क खंड में नोनियाडीह के पास नहर साईंफन में आज सूबह बारात से लौटते बारतियों की एक गाड़ी बेलोरो अचानक घटनास्थल के पास नियंत्रण खो दिया व नीचे गिर गयी। घटना में पांच लोग घायल हो गये। जबकि एक सवार की स्थिति गंभीर बतायी जाती है जिसका ईलाज कराया जा रहा है। यह बारात नोनियाडीह पंचायत के ही श्रीरामपुर गांव निवासी राजकिशोर साह के घर आयी थी। रात में उनकी पुत्री की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई व आज बारात लौट रही थी। लौटने के क्रम में यह घटना घटी।
घटना के बाद अफरातफरी मचा गयी। चीख पुकार के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत बचाव कार्य करके अथक प्रयास के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला व ईलाज के लिए भेजा। बाद में गाड़ी को भी नहर से खींच कर बाहर निकाला गया। गाड़ी में छह लोग सवार थे।
नहर में पानी नहीं होने की वजह से कोई बड़ी घटना नहीं घटी। यदि नहर में पानी रहती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उल्लेखनीय है कि यह स्थान यातायात के दृष्टि से अत्यंत ही खतरनाक है। यहां घुमावदार मोड़ होने व रेलिंग दीवाल नहीं होने की वजह से आये दिन दुर्घटना घटती रहती है। पूर्व में हुये दुर्घटना में कई मौत भी हो चुकी है। मात्र एक सप्ताह में यह दुसरी घटना बतायी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।