Drug Trafficker Arrested in Kadhan Village with 1 5 Kg of Cannabis डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsDrug Trafficker Arrested in Kadhan Village with 1 5 Kg of Cannabis

डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

केसरिया पुलिस ने कढान गाँव से मादक पदार्थों के तस्कर गौतम पांडेय को गिरफ्तार किया है। उसके पास डेढ़ किलोग्राम गांजा था। यह तस्कर पहले भी 2021 में तीन किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। उसे न्यायिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीWed, 21 May 2025 12:08 AM
share Share
Follow Us on
 डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

केसरिया।निज संवाददाता केसरिया पुलिस ने कढान गाँव से मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उक्त गाँव का गौतम पांडेय बताया जाता है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि कढ़ान गाँव में गांजा तस्करी की सूचना पर छापेमारी की गई। जहाँ से गौतम पांडेय को उसके घर में रखे डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर गौतम पांडेय इससे पहले भी नौ अगस्त 2021 को तीन किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। जिसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी दल में पीएसआई मनीष कुमार मंडल सहित अन्य शामिल थे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।