Good News for Students Five Subjects Approved for Bachelor s Degree at Dr Shrikrishna Sanhi Women s College महिला कॉलेज में पांच विषयों में होगी स्नातक की पढ़ाई, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsGood News for Students Five Subjects Approved for Bachelor s Degree at Dr Shrikrishna Sanhi Women s College

महिला कॉलेज में पांच विषयों में होगी स्नातक की पढ़ाई

मोतिहारी के डॉ. श्रीकृष्ण सन्हिा महिला कॉलेज को स्नातक में पांच विषयों की पढ़ाई की स्वीकृति मिली है। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पंकज कुमार ने कुलपति का धन्यवाद करते हुए बताया कि कॉमर्स, संगीत, भूगोल,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीTue, 15 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
महिला कॉलेज में पांच विषयों में होगी स्नातक की पढ़ाई

मोतिहारी,नप्रि। पूरे चंपारण के एकमात्र अंगीभूत महिला महावद्यिालय डॉ.श्रीकृष्ण सन्हिा महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वश्विवद्यिालय की ओर से यहां स्नातक में पांच विषयों में पढ़ाई की स्वीकृति मिली है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पंकज कुमार बताया कि कुलपति प्रो(डॉ)दिनेश चंद्र राय ने यहां कॉमर्स , संगीत,भूगोल ,संस्कृत व समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई को स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने कुलपति को धन्यवाद दिया है। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पंकज कुमार ने जब से यहां प्राचार्य के रूप में योगदान दिया है, कॉलेज के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इस कड़ी में पांच कोर्स को हरी झंडी मिली है। उन्होंने बताया कि नये सत्र से इन पांच विषयों में यहां स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी। अभी कितने सीट पर नामांकन होगा इस संबंध में अभी नर्दिेश नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि यहां पहले से कॉमर्स की पढ़ाई नहीं होती थी। जिससे छात्राओं को दूसरे कॉलेज का रुख करना पड़ता था। इसी प्रकार संगीत व भूगोल की पढ़ाई की भी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। संस्कृत की पढ़ाई होने से इस क्षेत्र में भी छात्राओं की अभिरुची बढ़ेगी।

पीजी में दो विषयों में हो रही पढ़ाई:

कॉलेज में अभी दो विषयों मनोवज्ञिान व गृहवज्ञिान में पीजी की पढ़ाई होती है। प्राचार्य ने बताया कि अन्य विषयों में भी पीजी की पढ़ाई के लिए वे प्रयासरत हैं।

कॉलेज के नैक से मूल्यांकन को लेकर चल रही तैयारी:

कॉलेज का नैक से मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। प्राचार्य ने इसे मुख्य प्राथमिकता में रख कार्य कर रहे हैं। इसके लिए हाल ही में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण नर्णिय लिये गये थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।