भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत, दो जख्मी
फेनहारा के मधुरापुर गांव में भूमि विवाद के चलते बुधवार सुबह हिंसक झड़प हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से विनोद राम की अस्पताल में मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव...

फेनहारा। फेनहारा थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में भूमि विवाद में को लेकर बुधवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में विनोद राम (35) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों में देवतिया देवी व विनोद राम की पत्नी निलम देवी शामिल है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि फेनहारा पुलिस ने घटना के संबंध में आवेदन नहीं मिलने की बात की है। विनोद राम के पुत्र कन्हाई कुमार ने बताया कि घरारी के 8 कट्ठा जमीन को लेकर मारपीट हुई। उसने बताया कि वह तीन भाई व तीन बहन है। उसके पिता खेतीबारी के साथ टेंपू चलाता था। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।