Mystery Goat Kid with Rare Anomaly Born in Madhuban Village बकरी ने दिया बीच माथे पर आंखें वाला विचत्रि बच्चे को जन्म, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMystery Goat Kid with Rare Anomaly Born in Madhuban Village

बकरी ने दिया बीच माथे पर आंखें वाला विचत्रि बच्चे को जन्म

मधुबन के कृष्णानगर गांव में एक बकरी ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की आंखें एक पलक में हैं और मुंह भी अजीब है। पशु चिकित्सक के अनुसार यह अनुवांशिक विकृति के कारण है, जिसे मोन्स्टर या एनोमली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 17 April 2025 02:05 AM
share Share
Follow Us on
बकरी ने दिया बीच माथे पर आंखें वाला विचत्रि बच्चे को जन्म

मधुबन। मधुबन प्रखंड के कृष्णानगर गांव में बुधवार की सुबह बकरी ने एक विचत्रि बच्चे को जन्म दिया है। इस विचत्रि बकरी के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण रंजीत पटेल, मदन पटेल, अशर्फी सहनी आदि ने बताया गांव के राजीनंद सहनी की बकरी ने तीन बच्चे को जन्म दिया है। इसमें एक बच्चा विचत्रि है। उसके बीच माथे पर एक पलक में दो आंखें हैं। मुंह भी आंख के नीचे है। मुंह की बनावट भी अजीबोगरीब है। साथ ही दाढ़ी बढ़ी हुई है। बकरी का नवजात बच्चा देखने में डरावना लग रहा है। मधुबन के पशु चिकत्सिक डॉ.संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुवांशिक विकृति के कारण ऐसा बच्चा जन्म लेता है। इसे मोन्सटर या एनोमली बर्क कहते हैं। जो गर्भ में जाइगोट के विखंडन के बाद उचित पोषण से वंचित हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।