Police Raid Uncovers 1 5 Kg of Cannabis in Kalyanpur Woman Arrested देवर को फंसाने के लिए प्रेमी संग मिलकर छत पर गांजा रखा, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Raid Uncovers 1 5 Kg of Cannabis in Kalyanpur Woman Arrested

देवर को फंसाने के लिए प्रेमी संग मिलकर छत पर गांजा रखा

कल्याणपुर में पुलिस ने अंजली कुमारी के घर पर छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। अंजली का अपने पति से विवाद था और उसने अपने देवर को फंसाने के लिए गांजा छिपाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 10 April 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
देवर को फंसाने के लिए प्रेमी संग मिलकर छत पर गांजा रखा

कल्याणपुर, निसं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बखरी वैरागी टोला निवासी अंजली कुमारी पति रंजित साह के घर पर मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान की छत पर डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। आरोपी महिला का अपने पति से नहीं बनता था। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। महिला ने अपने देवर को फंसाने के लिए घर की छत पर गांजा रखा था। लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बरामद कर लिया। आरोपी महिला को बुधवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया। पुष्टि थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।