Fire Incident in Dharhara and Bariyarpur Destroys Eight Houses and Property आठ घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई खाक, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFire Incident in Dharhara and Bariyarpur Destroys Eight Houses and Property

आठ घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई खाक

धरहरा एवं बरियारपुर में बुधवार को आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए। अगलगी का कारण खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी थी। आग में कई परिवारों का सामान, अनाज और कपड़े जल गए। अग्निशामक दल ने आग पर काबू...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 20 March 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
आठ घरों में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई खाक

धरहरा/बरियारपुर, हिटी.। धरहरा एवं बरियारपुर में बुधवार को अगलगी में आठ घर जलकर राख हो गये। अगलगी में हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गये। धरहरा प्रखंड के कमलदह गांव में मन्ना मांझी के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी। आग की चिंगारी से पास के तीन और फूस के घर चपेट में आ गया। अगलगी में मन्ना मांझी, विकास मांझी, बिल्ला मांझी एवं अरविंद मांझी के घर जलने के साथ ही घरों में रखा अनाज, कपड़ा एवं अन्य सामान जल गये। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। इस संबंध मे सीओ विरेन्द्र कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पीड़ित परिवारों को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। दूसरी ओर बरियारपुर प्रखंड के हरिनमार पंचायत की राजधान टोला में मंगलवार की शाम गुड्डू पटेल तथा नवल पटेल का घर तो हरिमनार गांव में बारो यादव का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में हजारों के नुकसान का अनुमान है। जबकि कारे मंडल टोला में नंदलाल कुमार का बासा आग की चपेट में आने से जल गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।