Janaki Devi Jha Smriti Samman Ceremony Honors Literary Figures in Munger विजय गुप्त व ज्योति कुमार को मिला जानकी देवी झा स्मृति सम्मान, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsJanaki Devi Jha Smriti Samman Ceremony Honors Literary Figures in Munger

विजय गुप्त व ज्योति कुमार को मिला जानकी देवी झा स्मृति सम्मान

मुंगेर में साहित्य प्रहरी द्वारा जानकी देवी झा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों कुमार विजय गुप्त और ज्योति कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 22 April 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
विजय गुप्त व ज्योति कुमार को मिला जानकी देवी झा स्मृति सम्मान

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहित्य प्रहरी की ओर से बुधवार को माधोपुर में जानकी देवी झा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ प्रो संजय कुमार ने किया। जबकि संचालन शिवनंदन सलिल ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर साहित्यकार कुमार विजय गुप्त एवं ज्योति कुमार सिन्हा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर जानकी देवी झा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। आचार्य नारायण शर्मा, प्रो जयप्रकाश नारायण, प्रो श्यामदेव सिन्हा, शिवनंदन सलिल, प्रकाश नारायण, विजेता मुदगलपुरी, नीरज कौशिक आदि वक्ताओं ने कहा कि जाने वाले अपने संचित सदकर्मों के फल, अपने पौरुष से अर्जित भौतिक और नैतिक सामग्रियां आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ जाते हैं, जो हमारे लिए पाथेय का काम करता है। उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना, उन्हें याद करना हमारा दायित्व है। इस परंपरा को निभाने के लिए वक्ताओं ने जानकी देवी झा के पति यदुनंदन झा द्विज के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में यदुनंदन झा द्विज रचित कृष्ण अर्जुन संवाद और राष्ट्र प्रेम की मधुशाला पुस्तक का लोकार्पण मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ संजय कुमार ने किया।

इस अवसर पर कवि गोष्ठी हुई, जिसका संचालन शायर एहतेशाम आलम ने किया। खालिद शम्स, सच्चिदानन्द किरण, शशि आनंद अलबेला, महेश अनजाना, प्रमोद निराला, ममता गुप्ता, कुमार हिमालय, शकुर अंसारी, प्रभात मीलिंद, राजीव कुमार सिंह ने काव्य पाट किया।

--------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।