पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि
मुंगेर में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि मनाई। लोजपा नेताओं ने उन्हें गरीबों और शोषितों का मसीहा बताया। इस अवसर पर लोजपा के कई...

मुंगेर, नि प्र। गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मुंगेर की ओर से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मभूषण से सम्मानित स्व. रामविलास पासवान का चौथा पुण्यतिथि मनाया गया। लोजपा नेताओं ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान भारत कादूसरा अंबेडकर थे। स्व.पासवान गरीबों, शोषितों, पीड़ितों के मसीहा थे। मौके पर लोजपा के जिला अध्यक्ष अमित, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र भारती, तकनीकी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण सिंह, दलित सेना के जिलाध्यक्ष गणेश पासवान, युवा लोजपा जिला अध्यक्ष विक्रम चंद्रवंशी, लोजपा नेता सुदेश पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह, संदीप कुमार, सुभाष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।