फिर बदलेगा मुंगेर का मौसम, वर्षा से मिलेगी राहत
मुंगेर में पिछले कुछ दिनों से सुहावना मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस...

मुंगेर, एक संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से मुंगेरवासियों सुहावना मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक जिले में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद अधिकांश समय धूप खिली रही। वहीं, दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलती रही, जिससे मौसम कुछ हद तक सुहाना बना रहा। लेकिन, तापमान में कमी आने और हल्की पूर्वी हवा के चलने के बावजूद दोपहर के समय हल्की गर्मी और उमस का भी अनुभव किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन भर में हवा की अधिकतम गति 19 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मौसम विभाग में बुधवार को 45 किमी प्रति घंटा तक की तेज गति वाली दक्षिणी हवा के साथ-साथ बिजली की चमक एवं बादलों की गरज तथा 18 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान जताया है, जो समाचार लिखे जाने तक नहीं हुआ था। आज भी मौसम विभाग ने, पूर्वी तेज हवा के साथ बिजली गिरने, बादलों की गरज एवं मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। आज 19 मिमी तक वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन भी बिजली की चमक और बदलों की गरज के साथ मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है। वर्षा के दौरान 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चलने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।