Munger Weather Update Rising Temperatures and Heat Advisory सोमवार को मुंगेर का मौसम बना रहा गर्म, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger Weather Update Rising Temperatures and Heat Advisory

सोमवार को मुंगेर का मौसम बना रहा गर्म

सोमवार को मुंगेर का मौसम गर्म रहा, न्यूनतम तापमान 26°C और अधिकतम 36°C रहा। लोग धूप से बचने की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को तापमान 27°C से 38°C तक बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सप्ताह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 6 May 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
सोमवार को मुंगेर का मौसम बना रहा गर्म

मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार को मुंगेर का मौसम पूरे दिन गर्म बना रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली रही और दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप की तीव्रता और गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होती गई। दोपहर के समय गर्मी और चुभती धूप ने आम लोगों को काफी परेशान किया। बाजार में लोग धूप से बचते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर स्थिर बना रहा। दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। हालांकि, देर रात 1 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे रात्रि में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, मंगलवार को मुंगेर के तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। अनुमान के अनुसार, मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलने के आसार हैं, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हवा की अधिकतम गति 6 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कहते हैं वैज्ञानिक: मुंगेर का मौसम रह-रहकर परिवर्तित हो रहा है। यह स्थिति मानसून पूर्व वर्ष के कारण हो रही है। इसके साथ ही मुंगेर के तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है। वर्तमान सप्ताह में तापमान के बढ़ने के आसार हैं। अनुमान है कि, सप्ताह के अंत तक मुंगेर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। हालांकि, बीच में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जरूर बन सकती है। लेकिन, सप्ताहांत में लू जैसे हालात से फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। लोगों को दिन में तेज धूप एवं गर्मी से बचने की सलाह है। किसान भाई स्वयं एवं अपने मवेशियों को तेज धूप से बचा कर रखें। वे स्वयं तो अधिक पानी पीएं ही, समय-समय पर अपने मवेशियों को भी पानी पिलाते रहें। जरूरत पड़ने पर ही तेज धूप में घर से बाहर निकलें। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए अपने फसलों की सिंचाई करें। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।