Cyber Cafe Owner Sanjay Kumar Found Dead FIR Registered in Motipur साइबर कैफे संचालक की मौत मामले में केस, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCyber Cafe Owner Sanjay Kumar Found Dead FIR Registered in Motipur

साइबर कैफे संचालक की मौत मामले में केस

मोतीपुर के साइबर कैफे संचालक संजय कुमार (37) की मौत की एफआईआर दर्ज की गई है। संजय की बहन ने उसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। जब वह कमरे में गई, तो संजय बिछावन पर मृत पाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 18 April 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
साइबर कैफे संचालक की मौत मामले में केस

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर स्थित साइबर कैफे संचालक संजय कुमार (37) की मौत मामले में शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज की है। संजय के साले महमदपुर बलमी टोला पुरानी बाजार निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि संजय कुमार प्रखंड मुख्यालय के पास साइबर कैफे खोल रखा था। कैफे से सटे एक मकान में किराये पर रहता था। मेरी मां की तबीयत खराब होने के कारण उसकी बहन उसके घर (मायके में) में दो दिन पहले आई थी। घटने की रात जब उसकी बहन ने बहनोई को मोबाइल फोन पर बात करना चाहा तो मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था, तो शक होने पर वे बहनोई के कमरे पर पहुंचा तो बाहर से बंद था। घर को खोल कर अंदर गया तो बहनोई बिछावन पर सोया था। उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि संजय का 14 अप्रैल को कमरे में शव मिला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।