Educational Tour of Students from Ramdayalu Singh College to Vaishali Exploring Ancient History वैशाली के पुरातत्विक स्थलों का छात्रों ने किया अध्ययन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsEducational Tour of Students from Ramdayalu Singh College to Vaishali Exploring Ancient History

वैशाली के पुरातत्विक स्थलों का छात्रों ने किया अध्ययन

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान वैशाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप और वैशाली पुरातत्व संग्रहालय का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 5 April 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
वैशाली के पुरातत्विक स्थलों का छात्रों ने किया अध्ययन

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय स्नातकोत्तर प्राचीन इतिहास विभाग सत्र 2023-25 के विद्यार्थी शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत वैशाली गये। इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएन रजवी और डॉ. ललित किशोर के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप, विश्व शांति स्तूप, राजा विशाल का गढ़ और वैशाली पुरातत्व संग्रहालय का सर्वेक्षण एवं अध्ययन किया। डॉ. रजवी ने बताया कि 600 ईसा पूर्व यहां विश्व के पहले लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी। भगवान महावीर की यह जन्मस्थली है। बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश यहीं दिया था।

प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों के अंदर शैक्षिक कौशल, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। छात्र-छात्राओं में अभिषेक, शिवानी, पंखुड़ी, शुभम, निधि, रविशंकर, प्रिंस, फलक, सौरभ, देवलाल, आरती, अब्दुल, श्री मणि, माजिद, पूर्णिमा, विनय तिवारी आदि ने पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।