Khalsa Panth Creation Day Celebrated in Muzaffarpur Gurudwaras गुरुद्वारों में मनाया गया खालसा पंथ का स्थापना दिवस, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsKhalsa Panth Creation Day Celebrated in Muzaffarpur Gurudwaras

गुरुद्वारों में मनाया गया खालसा पंथ का स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर में खालसा पंथ का सृजन दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रमना और कीर्तनगढ़ गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और गुरु का संदेश पढ़ा गया। सभी ने मिलकर लंगर का आयोजन किया। खालसा पंथ की स्थापना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 13 April 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
गुरुद्वारों में मनाया गया खालसा पंथ का स्थापना दिवस

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खालसा पंथ का सृजन दिवस रविवार को शहर के गुरुद्वारों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमना गुरुद्वारा में सुबह अखंड पाठ के पश्चात अरदास हुआ। फिर दिवान को सजाया गया व रागी जत्था का गायन हुआ। वहीं, कलमबाग रोड स्थित कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा में सुबह आठ बजे से शबद कीर्तन और अरदास हुआ। गुरु का दिवान सजाया गया। यहां सरदार चरण सिंह ने गुरुवाणी पढ़ी।

रमना गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना आज ही के दिन हुई थी। इसलिए इस दिन को सृजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुबह में गुरुद्वारा में कीर्तन गायन और शबद कीर्तन हुआ। दोपहर 12 बजे गुरु का संदेश पढ़ा गया और अरदास हुआ। अंत में गुरु का लंगर लगा। कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा में सुबह में पांचवानी का पाठ ग्रंथी तरविन्दर सिंह ने किया। सुखमनी साहब के पाठ के बाद निशान साहब का वस्त्र बदला गया। मुख्य अरदास के बाद वैशाख का पाठ और प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर उदय प्रताप सिंह, सरदार जगजीत सिंह बब्बू, गुरुमीत कौर, सरोज कौर, बलवीर कौर, जसबिंदर कौर, अंजू कौर, जसप्रीत कौर आदि थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।