Nutritional Food Exhibition Organized by RBVM College Home Science Students आरबीबीएम में पीजी छात्राओं ने लगाई पौष्टिक आहार प्रदर्शनी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsNutritional Food Exhibition Organized by RBVM College Home Science Students

आरबीबीएम में पीजी छात्राओं ने लगाई पौष्टिक आहार प्रदर्शनी

आरबीबीएम कॉलेज के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने पौष्टिक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया। उन्होंने प्री स्कूल बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ....

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 17 May 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
आरबीबीएम में पीजी छात्राओं ने लगाई पौष्टिक आहार प्रदर्शनी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरबीबीएम कॉलेज में स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने शनिवार को पौष्टिक आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्री स्कूल बच्चों और किशोरों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और पाक कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए ऐसे आहार तैयार किए जो न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर थे, बल्कि देखने में भी आकर्षक थे। प्रदर्शनी में आम का पन्ना, हरी सब्जियों से बने व्यंजन, पौष्टिक लड्डू और विभिन्न प्रकार के अनाज से बने स्वादिष्ट नाश्ते शामिल थे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने इस सराहनीय प्रयास के लिए गृह विज्ञान विभाग और छात्राओं की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ समुदाय में पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. जयाश्री ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक आहारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार बच्चों और किशोरों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। यह गतिविधि गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं के लिए एक उत्कृष्ट अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें न केवल विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन बनाने का अवसर मिला, बल्कि पोषण के महत्व को समझने और उसे बढ़ावा देने की प्रेरणा भी मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।