पूर्व के विवाद में महिला को मारी गई थी गोली
कलवारी निवासी सुमित्रा देवी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने राजू कुमार और अंकित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गोली मारने का कारण...

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी सुमित्रा देवी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सुमित्रा देवी के बयान पर राजू कुमार व अंकित कुमार समेत एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपित राजू व अंकित को बुधवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि गोली मारने का कारण सुमित्रा देवी के पुत्र रोहित कुमार के साथ आरोपितों का पूर्व से विवाद बताया जा रहा है। बीते मार्च में रोहित कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया गया था। इसमें फिलहाल वह बेल पर है। रोहित ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके परिवार के सदस्य को गोली मारने की धमकी दी गई थी।
इधर, दोनों आरोपितों के परिजनों ने रोहित द्वारा जान-बूझकर झूठे केस में फंसाने की बात कही है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। विदित हो कि सुमित्रा देवी को बुधवार की शाम छपरा हाईस्कूल के समीप गोली मार दी गई थी, फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छापेमारी में पश्चिमी डीएसपी सुचित्रा कुमारी, थानाध्यक्ष, एसआई पुरुषोत्तम यादव, अभिषेक मिश्रा शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।