Protest Against Corruption in Muzaffarpur Road Blockade Planned भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा चक्का जाम, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsProtest Against Corruption in Muzaffarpur Road Blockade Planned

भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा चक्का जाम

मुशहरी में, जनता की आवाज अभियान के संयोजक मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर-पूसा पथ को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने समस्याएं सुनकर एक सप्ताह में समाधान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 11 April 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा चक्का जाम

मुशहरी। जनता की आवाज अभियान के संयोजक और पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि थाना, अंचल, प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुजफ्फरपुर-पूसा पथ को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुशहरी थाना में पक्ष या विपक्ष किसी को निर्णय की प्रति नहीं दी जाती है। एक प्रतिनिधिमंडल सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला से मुलाकात कर समस्याएं सुनाईं। इस पर सीओ ने एक सप्ताह समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरपंच शंभू पाठक, पूर्व प्रमुख पप्पू कुमार, कन्हैया लाल सिंह, पूर्व मुखिया चंद्रकेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष राजीव लोचन कुमार, भाजपा नेता सुनील शाही, रामानुज शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।