Tragic Accident Two Young Bikers Killed by Unknown Vehicle in Hisua एनएच-82 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic Accident Two Young Bikers Killed by Unknown Vehicle in Hisua

एनएच-82 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

हिसुआ में एनएच-82 पर एक अज्ञात वाहन से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई। मृतक पप्पू कुमार (19) और सूरज कुमार (20) दोस्त थे और अपने-अपने घर लौट रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों युवक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाWed, 26 March 2025 12:46 PM
share Share
Follow Us on
एनएच-82 पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

नवादा/हिसुआ, हिप्र/संसू जिले के हिसुआ में एनएच-82 राजगीर-बोधगया मार्ग पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। घटना सोमवार की रात करीब 9:15 बजे हिसुआ के भेलवा गांव के सामने स्थित एक ईंट-भट्ठा के समीप की बतायी जाती है। घटना की सूचना पर हिसुआ की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों उठाकर को हिसुआ के सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में अशोक चौधरी का बेटा पप्पू कुमार (19) व छोटेलाल राजवंशी का बेटा सूरज कुमार (20) शामिल हैं। दोनों नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव के टोला फतेहपुर के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस ने देर रात दोनों शवों को उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां अगली सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये। हिसुआ की प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से घटना हुई है। परिजनों का बयान अब तक नहीं मिला है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। दोनों दोस्तों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम दोनों युवक दोस्त थे और एक ही जगह के रहने वाले थे। घटना के वक्त दोनों बाइक से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके चीत्कार से आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो रही थीं। पास-पड़ोस के लोग परिजनों को शांत कराने की कोशिश में जुटे थे। मौके पर पहुंचे जन प्रतिनिधि भी परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे थे। मां-पिता के एकलौते पुत्र थे दोनों बताया जाता है कि दोनों अपने मां-पिता के एकलौते पुत्र थे। पप्पू कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। परंतु रिश्ते की बातचीत चल रही थी। पिछले रविवार को ही उसके लिए लोग रिश्ता देखने आए थे। वहीं मृतक सूरज कुमार की शादी को मात्र एक वर्ष हुआ था। उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती बतायी जाती है। पति की मौत की खबर सुनते ही उसकी हालत खराब हो गई। रो-रोकर उसकी हालत गंभीर बनी है। नहीं जला टोले में किसी का चूल्हा कोशला गांव के फतेहपुर टोले में सन्नाटा पसर गया है। एक साथ छोटे से टोले से दो अर्थियों के उठने से गांव के लोग बेहद गमगीन हैं। दोनों घरों से रोने और चीखने की आवाजें आ रही थीं। टोले में किसी के घरों के चूल्हे दिन भर नहीं जले। टोले के सभी लोग दो युवकों के एक साथ चले जाने से बेहद दुखी थी और मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।