श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ वारिसलीगंज बाजार
वारिसलीगंज में श्री रामनवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा की...

वारिसलीगंज, निज संवाददाता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को वारिसलीगंज बाजार में श्री रामनवमी शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गई। जय श्री राम, जय हनुमान के जयघोष से सम्पूर्ण वारिसलीगंज बाजार गुंजायमान होते रहा। वाहनों का आवागमन नगर के बाईपास सड़क होकर हुई। शोभायात्रा में जैसे जैसे शहर की सड़कों पर बढ़ती गई रामभक्तो का कारवां बढ़ता गया। इस क्रम में पारंपारिक ढोल बाजे, ताशा पार्टी के साथ रथों पर सवार श्रीराम दरबार, भोले शंकर, ब्रह्म, बिष्णु समेत माता काली की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। झारखंड के ताशा पार्टी के वादकों ने खूब मनोरंजन किया। जबकि बनारस के कलाकारों ने संत शिव का स्वरूप धारण कर शहर की सड़कों पर शिव तांडव किया। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था का नेतृत्व पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी और स्थानीय थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा तथा पुलिस बल संभाल रहे थे। नगर के गुमटी से शुरू हुआ शोभायात्रा जय प्रकाश चौक होकर मेन रोड, सिमरी गली, उतर बाजार, देवी स्थान, कोइरी टोला, संगतपर होते स्टेशन रोड होकर, पुरानी बैंक रोड, सब्जी मंडी होते पुनः मेन रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना चौक, मुड़लाचक, दरियापुर रोड, शहीद चंदन सिंह चौक बायपास, सिमरीडीह से आरओबी होकर नप के बलबापर बरबीघा बस स्टैंड से पुनः गुमटी रोड दुर्गा स्थान पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, शाहपुर ओपी, काशीचक थाने की पुलिस के साथ ही स्थानीय व जिला पुलिस बलों को बड़ी संख्या में डियूटी में लगाया गया। शांति और सौहार्दपूर्ण पूर्वक शोभायात्रा सम्पन्न करवाने को ले विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बलो की तैनाती देखी गई। बनारस के कलाकारों ने बांधा शमा बनारस से आये करीब एक दर्जन से अधिक कलाकारों का दल में से एक हनुमान का आकर्षक स्वरूप में एक खुले मैजिक वाहन पर जय श्रीराम का जयघोष लगा लोगो का खूब मनोरंजन किया। जबकि आधा दर्जन युवक शिव एवं शिष्य परिवार का रूप धारण कर जगह जगह शिव तांडव किया। जबकि झारखंड के ताशा पार्टी ने करतब दिखाते हुए विभिन्न गीतों की धुन पर नृत्य किया। बाजार में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत शहर के विभिन्न स्थानों पर बाजार के व्यवसाइयों द्वारा ठंडा पानी, शीतल पेय, खीरा, तरबूज आदि की व्यवस्था कर रामभक्तों का स्वागत किया। राम दरबार रहा आकर्षण का केंद्र कलाकारों द्वारा राम दरबार की झांकिया सजाई गई। जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्षमण, गुरु विस्वामित्र के साथ ही राम भक्त हनुमान एवं औधड दानी भगवान शंकर की झांकी काफी दर्शनीय रहा। रामदरबार के ऊपर फूलों की आकर्षक छतरी लगा था। जिस पर शहर में जगह जगह पुष्प की वर्षा होते दिखाई गई थी। मौके पर विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता राम प्रवेश सिंह, सुनील सिंह, बजरंग दल के नगर संयोजक आदित्य शर्मा, मनोज कुमार, अनुराग कुमार के अलावे अन्य कार्यकर्ता काफी दम खम के साथ शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।