बिप्रसे के 17 पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति
बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 17 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इनमें दो अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को विभिन्न पदों पर प्रोन्नति मिली है। सामान्य प्रशासन...

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 17 पदाधिकारियों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार व्यवस्था के तहत प्रोन्नति दी गई है। इनमें दो पदाधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। तीन पदाधिकारियों को संयुक्त सचिव, आठ को अपर समाहर्ता और चार को उप सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार और संजीव कुमार को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नत्ति दी गई है, जबकि विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार और नजर हुसैन को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नत किया गया है।
वहीं, बिप्रसे के आठ अधिकारियों को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव में प्रोन्नत किया गया है। इनमें शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, गिरधारी लाल, राधाकांत, बालेश्वर प्रसाद, शिव रंजन, मंजीत कुमार और सुभाष चंद्र मंडल शामिल हैं, जबकि निलेश कुमार को उपसचिव का उच्चतर पद का प्रभार दिया गया है। बिप्रसे की तीन अधिकारी जागृति प्रभात, शीलिमा कुमारी और विकास कुमार को उप सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।