भीम शक्ति संवाद के लिए जिला पर्यवेक्षक तैनात
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बिहार कांग्रेस ने भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी जिलों में कार्यक्रम के लिए...

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर बिहार कांग्रेस ने सूबे के सभी जिलों एवं प्रखंडों में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी जिला में कार्यक्रम के व्यापक आयोजन के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि बाबा साहब के विचारों को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच लेकर जाएं। कुल 40 सांगठनिक जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति संबंधी पत्र भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने जारी किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।