Bihar s Progress Acknowledged by Indian Foreign Service Officials During Meeting with Chief Minister Nitish Kumar विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने कहा-बिहार काफी तरक्की कर रहा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Progress Acknowledged by Indian Foreign Service Officials During Meeting with Chief Minister Nitish Kumar

विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने कहा-बिहार काफी तरक्की कर रहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार में विकास और तरक्की हो रही है। लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 25 April 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने कहा-बिहार काफी तरक्की कर रहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण-2 के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान इन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि बिहार काफी तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में यहां विकास दिख रहा है। यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव आया है। बिहार की छवि सभी जगह बदली है। राज्य का माहौल काफी खुशनुमा है और लोगों की विकास के प्रति सकारात्मक मानसिकता दिख रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि हमलोगों ने भ्रमण के दौरान महसूस किया कि पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय विदेश सेवा के आगंतुक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन पदाधिकारियों में बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में पदस्थापित अमित कुमार मिश्रा, सुपौल जिले के रहने वाले ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित डॉ. सुशील कुमार और गया जिले के रहने वाले लाइबेरिया देश में पदस्थापित मनोज बिहारी वर्मा शामिल हैं। भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने 21 से 25 अप्रैल तक मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण-2 के तहत आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक परिवेश से अवगत होने के लिए बिहार का भ्रमण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल सहित भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।