तेजस्वी का समाजवाद के साथ विश्वासघात: ऋतुराज
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव की समाजवाद पर की गई टिप्पणी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवाद को समझना चाहिए, जो हर वर्ग और समुदाय के...

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के समाजवाद पर की गई टिप्पणी पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव को डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवाद को समझना चाहिए। लोहिया जी का समाजवाद केवल एक जाति, वर्ग या समुदाय का नहीं था। वे समाज के हर तबके, हर दबे-कुचले व्यक्ति, हर महिला और हर पुरुष के समान अधिकार और अवसर की लड़ाई थी। वह विचारधारा समावेशी था न कि विभाजनकारी। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा नेता ने कहा कि लालू परिवार ने लोहिया और कर्पूरी ठाकुर की महान विचारधारा को तोड़मरोड़ कर उसे केवल जातिवादी राजनीति का औजार बना दिया।
समाज को एकजुट करने के बजाय उसमें जाति के जहर का बीज बोया। उन्होंने एक विशेष जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया। वह भी केवल राजनीतिक लाभ के लिए। जिस जाति के कंधों पर चढ़कर सत्ता पाई, उनके लिए भी कुछ ठोस नहीं किया। सिर्फ अपने परिवार के लिए सत्ता और संसाधनों का उपयोग किया। बिहार और देश जानता है कि उनके परिवार ने समाजवाद के नाम पर सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद को पोषित किया। समाजवाद को अपनी संकीर्ण, स्वार्थी राजनीति का शिकार बना डाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।