अपराध रोकने में राज्य सरकार विफल : राजेश
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। कांग्रेस आंदोलन करेगी और आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। राज्य में हाल ही में गैंगवार की...

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि अपराध रोकने में राज्य सरकार विफल है। राज्य में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण के लिए सरकार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि डबल इंजन वाली सरकार अपराध के मामले में अव्वल है। पूरे देश में अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है, जबकि बिहार दूसरे स्थान पर है। पटना, बक्सर सहित कई जिलों में हाल में गैंगवार की घटनाएं भी बढ़ी हैं। पुलिस-प्रशासन अपराध नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए सरकार की तरफ से कोई कारगर कदम भी नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ही राज्य में लगातार कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं। राज्य की एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी अधिक बढ़ गया है। आम लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। मौके पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा, अफाक आलम, इजहारूल हुसैन और राजेश राठौड़ मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।