JD U President Criticizes Congress s 2500 Monthly Women Support as Political Desperation कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर: उमेश , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U President Criticizes Congress s 2500 Monthly Women Support as Political Desperation

कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर: उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस की महिलाओं को ₹2500 देने की घोषणा को सत्ता की बेचैनी और राजनीतिक हताशा बताया। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस झूठे वादों का सहारा ले रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 21 May 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर: उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की घोषणा को सत्ता की बेचैनी और राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस अपनी गिरी हुई साख और खत्म हो चुके जनाधार को बचाने के लिए झूठे, खोखले और भ्रामक वादों का सहारा ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण खोखली घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और जमीनी काम से होता है। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में सफलतापूर्वक सिद्ध किया है। बिहार में बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार ₹94000 रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि मिलती है।

यह देशभर में एक अद्वितीय मिसाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।