पसराहा : गोली लगने से एक लड़की घायल, किया रेफर
खगड़िया के पसराहा थाना के भगवती स्थान महद्दीपुर के पास बुधवार देर शाम एक 18 वर्षीय लड़की सुमन कुमारी को गोली लगने से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याThu, 22 May 2025 05:11 AM

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना के भगवती स्थान महद्दीपुर के पास बुधवार देर शाम गोली लगने से एक लड़की के घायल होने की खबर प्रकाश में आयी है। स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि गोली लगने से एक लड़की घायल हुई है। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लड़की की पहचान सुमन कुमारी 18 वर्षीय पिता सुधीर ठाकुर मोहद्दीपुर वार्ड तीन पसराहा के रूप में हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।