JD U Spokesperson Arvind Nishad Criticizes Congress President Mallikarjun Kharge s Remarks on CM Nitish Kumar खरगे को अपना अपमान नहीं दिखता : अरविंद, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Spokesperson Arvind Nishad Criticizes Congress President Mallikarjun Kharge s Remarks on CM Nitish Kumar

खरगे को अपना अपमान नहीं दिखता : अरविंद

जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खरगे ने अपना अपमान नहीं देखा और आरोप लगाया कि वह नेहरू-गांधी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 20 April 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
खरगे को अपना अपमान नहीं दिखता : अरविंद

जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी की गयी। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को अपना अपमान नहीं दिखता है। आरोप लगाया कि अपमान का घूंट पीकर खरगे नेहरू-गांधी परिवार की राजनीतिक पालकी ढो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में इकाई संख्या में ही सीटें मिलेंगी। आज नीतीश कुमार अपनी लोकप्रियता के चरम पर हैं। वह 20 वर्षों से बिहार के विकास में लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।