Justice Anjani Kumar Sharan Retires from Patna High Court After Six Years न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण हुए सेवानिवृत्त, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJustice Anjani Kumar Sharan Retires from Patna High Court After Six Years

न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण हुए सेवानिवृत्त

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण बुधवार को छह वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस वर्ष अन्य न्यायाधीशों की भी सेवानिवृत्ति होनी है। पटना हाईकोर्ट में कुल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 9 April 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण हुए सेवानिवृत्त

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण छह वर्ष जज रहने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। 17 अप्रैल 2019 को वकील कोटा से जज बने थे। बुधवार को हाईकोर्ट के तीनों अधिवक्ता संघ के अलावा राज्य सरकार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस वर्ष न्यायिक सेवा से 16 नवम्बर 2016 को पटना हाईकोर्ट में जज बने न्यायमूर्ति बीरेंद्र कुमार राजस्थान हाईकोर्ट से 22 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर 8 जून 2024 को पटना हाईकोर्ट आये न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल इसी साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। कर्नाटक हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर 20 अक्टूबर 2021 को पटना हाईकोर्ट आये न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी 22 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस साल के अंत में न्यायिक सेवा से जज बने न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश सिंह 22 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होंगे। पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है, जिसमें 40 स्थायी जजों का पद है। वहीं 13 पद एडिशनल जज के हैं। मौजूदा समय में हाईकोर्ट में 36 जज हैं, जबकि 3 स्थायी और 13 एडिशनल जज का पद रिक्त है। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट ने पांच वकीलों को पटना हाईकोर्ट में जज बनाने के लिए उनके नामों का अनुशंसा की थी, जिसके बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने तीन को जजों की नियुक्ति की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।