मधुबन बना राज्य का 262वां नगर निकाय
पूर्वी चम्पारण जिले के मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा मिला है, जिससे बिहार में नगर पंचायतों की संख्या 155 हो गई है। यह क्षेत्र अब मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़कें, स्ट्रीट लाइट और पानी की आपूर्ति का विकास...

पूर्वी चम्पारण जिले के मधुबन को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। इस तरह राज्य में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। यह बिहार का 262वां नगर निकाय होगा। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अब यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। यहां के लोगों को अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं तो मिलेंगी ही, शहरों की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार जैसे आधारभूत ढांचे का भी निर्माण होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास अब शहरों की तर्ज पर हो सकेगा।
सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में विशुनपुरतारा और मधुबन शामिल होंगे। इसका क्षेत्रफल 552.94 हेक्टेयर है। नगर पंचायत की चौहद्दी के अनुसार उत्तर में बांकी टिकम, दक्षिण में कोइलहरा, पूरब में सरैया और पश्चिम में तालिमपुर है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी 16,391 है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।