Minimum Wage Increase for Workers in State Effective April 1st एक अप्रैल से मजदूरी में प्रतिदिन 12 रुपए की होगी बढ़ोतरी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMinimum Wage Increase for Workers in State Effective April 1st

एक अप्रैल से मजदूरी में प्रतिदिन 12 रुपए की होगी बढ़ोतरी

राज्य के श्रमिकों की मजदूरी में एक अप्रैल से बढ़ोतरी होगी। अकुशल मजदूरों को अब 424 रुपए, अर्द्धकुशल को 440 रुपए, कुशल को 536 रुपए और अतिकुशल को 654 रुपए प्रतिदिन मिलेगा। यह बढ़ोतरी न्यूनतम मजदूरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 28 March 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
एक अप्रैल से मजदूरी में प्रतिदिन 12 रुपए की होगी बढ़ोतरी

राज्य के श्रमिकों की मजदूरी में एक अप्रैल से बढ़ोतरी होगी। अब अकुशल मजदूरों को प्रतिदिन 412 रुपए के बदले 424 रुपए मजदूरी मिलेगी। श्रम संसाधन विभाग की ओर से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत सभी अनुसूचित नियोजनों में एक अप्रैल के प्रभाव से 3.17 प्रतिशत अतिरिक्त परिवर्तनशील महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी की गई है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह की विशेष पहल पर राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष कृषि कामगार को छोड़ कर शेष सभी 89 नियोजनों में न्यूनतम मजदूरी की लागू दरों को एक समान किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही श्रमिकों के कार्यो की प्रकृति के आधार पर अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अतिकुशल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यों का भी वर्गीकरण किया गया है। अब कामगारों को उनके कार्य के अनुरूप कोटि की मजदूरी पाने में सुविधा होगी। राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत अनुसूचित नियोजना में सरकारी कार्यों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों और चीनी मिल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को भी जोड़ा गया है। ऐसा किए जाने से कुल अनुसूचित नियोजनों की संख्या 88 से बढ़ कर 90 हो गई है। अकुशल श्रेणी के मामगारों की मजदूरी 412 रुपए से बढ़ कर 424 रुपए प्रतिदिन हो गए हैं। अर्द्धकुशल श्रेणी के कामगारों की मजदूरी 428 रुपए से बढ़ कर 440 रुपए और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 521 रुपए से बढ़ कर 536 रुपए और अतिकुशल श्रमिकों की मजदूरी 636 रुपए से बढ़ कर 654 रुपए प्रतिदिन की गई है।

श्रमिकों को पहले और बढ़ोतरी के बाद मजदूरी

श्रेणी अभी बढ़ोतरी के बाद ( रुपए में)

अकुशल 412 424

अर्द्धकुशल 428 440

कुशल 521 536

अतिकुशल 636 654

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।