Tributes Pour in for Late Congress Leader Upendra Prasad Kushwaha in Jahaanabad जहानाबाद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTributes Pour in for Late Congress Leader Upendra Prasad Kushwaha in Jahaanabad

जहानाबाद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक

जहानाबाद के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए गहरा आघात है। अन्य नेताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 20 May 2025 05:50 PM
share Share
Follow Us on
जहानाबाद के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक

जहानाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा के असामयिक निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही बक्सर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपिन बिहारी उपाध्याय और लखीसराय के बड़हिया के गंगोत्री सिंह के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा आजीवन कांग्रेस के विचारधारा को मजबूत करते रहे। उनका निधन मगध क्षेत्र में पार्टी के लिए गहरा आघात है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मोतीलाल शर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन , जमाल अहमद भल्लू , राजेश राठौड़ , मंजीत आनंद साहू ,अजय चौधरी, शशि रंजन और राजीव मेहता ने भी शोक जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।