Grand Procession Celebrates 141st Birth Anniversary of Sant Sadguru Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की मनायी जयंती, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsGrand Procession Celebrates 141st Birth Anniversary of Sant Sadguru Maharshi Mehi Paramhans Ji Maharaj

महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की मनायी जयंती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141 वीं जयंती पर रविवार को मधुबनी स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 12 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की मनायी जयंती

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महान संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141 वीं जयंती पर रविवार को मधुबनी स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा प्रातः 06:00 बजे मां काली मंदिर के प्रांगण से निकल कर मधुबनी बाजार चौक, डॉलर हाउस चौक, कचहरी, आर.एन. साव चौक भट्ठा बाजार, खीरु चौक लाईन बाजार चौक, बिहार टॉकिज रोड होते हुए डॉनर चौक, प्रभात कॉलोनी, जनता चौक, पूर्णिया कॉलेज चौक से मधुबनी पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान खीरू चौक, करूणा निवास पर सतसंगी दीपक कुमार ने सभी श्रद्धालूओं को शरबत पिलाया।

सतसंग आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालूओं के बीच प्रसाद का भंडारा किया गया। वही दूसरी पाली के संतसंग में स्थानीय विधायक विजय खेमका पहुंचकर सदगुरु महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए साधवी व्रह्मचारणी गोल्डेन दीदी एवं ज्ञानेश्वरी दीदी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इसके साथ ही चावी गुरू पास सखी नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सुधारकर यादव, दीपक कुमार, अरविंद कुमार सिंह, विनोद यादव सहित संतमत आश्रम मधुबनी के कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं सेवा दल के सदस्यों का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।