सुबह से कड़ी धूप, चलती रही पुरवइया
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह से कड़ी धूप निकल गई। सुबह से पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण लोगों

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह से कड़ी धूप निकल गई। सुबह से पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि पिछले दो दिनों से हो रही छिटपुट वर्षा के कारण मौसम की आद्रता बनी रही तो उमस भरी गर्मी का आलम छाया रहा। इस दौरान पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान बढ़ गया। बुधवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और इससे भी पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस था। 17 और 18 अप्रैल को सीमांचल कई स्थानों में वर्षा के आसार पूर्वानुमान इंडेक्स में बताया गया है, जबकि 19 अप्रैल को सीमांचल के कुछ इलाके में ट्रेस रेन का पूर्वानुमान है। उधर 20 को मौसम सूखा रहेगा और 2 दिन पहले के पूर्वानुमान के अनुसार होने वाली वर्षा अब कट गई है। हालांकि 21 और 22 को सीमांचल के कुछ इलाके में बूंदाबांदी के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक औसतन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।