केनगर प्रखंड में खुलेगा डिग्री कॉलेज
-फोटो-39-40 : हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया के केनगर प्रखंड अधीन मां कामाख्या देवी मंदिर में आयोजित मां कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला का उप मुख्यमंत्र

हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया के केनगर प्रखंड अधीन मां कामाख्या देवी मंदिर में आयोजित मां कामाख्या महोत्सव राजकीय मेला का उद्धाटन गुरुवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, खाद्य उपभोक्ता व संरक्षण मंत्री लेशी सिंह दीप जलाकर किया। मां कामाख्या राजकीय मेला में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष मंत्री लेशी सिंह ने केनगर प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पठान में हो रही कठिनाइयों के मद्देनजर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में ही इसे स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। जिससे छात्र-छात्राओं को उच्चस्तरीय पढ़ाई के लिए कहीं दूर भटकना न पड़े। केनगर प्रखंड में मल्टी कोल्ड स्टोरेज की भी स्थापना की जायेगी। जिससे सब्जी उत्पादकों को लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला पदाधिकारी को कहा कि जल्द से जल्द भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। लेशी सिंह ने उनके अनुरोध पर केनगर प्रखंड अधीन डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा तथा मल्टी कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की घोषणा करने के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी धन्यवाद दिया।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है। 23 हजार करोड़ से बिहार का बजट अब 3 लाख 17 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। 2005 के बाद कई बदलाव हुआ है। 1979 तक बिहार में छह मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अभी 30 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं। केनगर में सब्जी के लिए कोल्ड स्टोरेज खोलेंगे। केनगर में डिग्री कॉलेज खुलेगा। राज्य के सभी पंचायतों में मैदान होंगे। खेल क्लब के माध्यम से सभी पंचायतों में खेलने का सामान भी उपलब्ध कराने का काम करेंगे।
जबकि जल संसाधन मंत्री सह पूर्णिया जिला के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मां कामाख्या लगातार तरक्की, प्रगति, उन्नति के पथ पर सभी को आगे बढ़ाते रहे। इस मौके पर किलकारी की बच्चियों ने लोक नृत्य एवं छठी मैय्या के गीत से यहां आये लोगों का मन मोह लिया। मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, मुख्य सचिव अमृत लाल मीना, जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव संतोष मल, प्रमंडलीय आयुक्त राजेश, डीआईजी प्रमोद मंडल, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, एसपी कार्तिकेय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्णिया महानगर अध्यक्ष अविनाश, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, प्रदेश महासचिव आशीष बब्बू मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।