Mahishi Assembly Conference Strategy for Narendra Modi s Event on April 24 कार्यकर्ताओं के बल पर तीसरी बार पीएम बने मोदी, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsMahishi Assembly Conference Strategy for Narendra Modi s Event on April 24

कार्यकर्ताओं के बल पर तीसरी बार पीएम बने मोदी

सत्तरकटैया प्रखंड के दोरमा गांव में महिषी विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में स्व. दीनदयाल उपाध्याय और स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं को 24 अप्रैल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 13 April 2025 04:21 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ताओं के बल पर तीसरी बार पीएम बने मोदी

सत्तर कटैया/महिषी, एक संवाददाता। सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के दोरमा गांव में महिषी विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व. दीनदयाल उपाध्याय जवं स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चत्रिों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में होनेवाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिये एक रणनीति तैयार की गई। प्रदेश भाजपा मंत्री सरोज झा एवं सहरसा मेयर बेन प्रिया ने कहा कि संगठन मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा लगातार देश की सत्ता पर काबिज है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा नेत्री लाजवंती झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी मनोज यादव, राजीव रंजन साह, शालीग्राम देव, वैद्यनाथ सहनी,पंकज कुमार, मनोरंजन चौधरी सहित अन्य ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इधर महिषी विधान सभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सत्तरकटैया मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी के आवास पर हुई सम्मेलन की अध्यक्षता मनोरंजन चौधरी एवं संचालन महिषी विधान सभा संयोजक पंकज पाठक ने किया।सम्मेलन में प्रदेश भाजपा मंत्री सरोज झा, महापौर बैन प्रिय , प्रदेश नेत्री लाजवंती झा , पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव , विधान सभा प्रभारी मनोज यादव , जिला महामंत्री विनय झा , जिला मंत्री राजीव रंजन साह, पूर्व अध्यक्ष शालग्रिाम देव , कार्यक्रम प्रभारी बैद्यनाथ साहनी, अभिषेक पांडेय आदि थे। सम्मेलन में आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में होने वाली प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थिति का आह्वान किया गया। मेयर बैन प्रिया ने कहा कि कार्यकर्ता के बल से ही भाजपा तीसरी बार देश की सत्ता पर आरूढ़ हुई है। सम्मेलन में विधान सभा के चारों मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी , श्रीकृष्णा साह , किशोर साह सहित अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।