सड़क किनारे गड्ढे में मिला रक्शिा चालक का शव, हत्या की आशंका
सहरसा में सड़क किनारे गड्ढे में ई-रिक्शा चालक मो निजाम का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। निजाम सुबह मस्जिद जाने और रैली में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग में सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी वार्ड 26 निवासी ई रक्शिा चालक मो निजाम का शनिवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार,, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमर ज्योति, पुअनि खुशबू कुमारी सहित अन्य द्वारा पहुंचकर छानबीन किया । फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डाग स्क्वाड द्वारा भी जांच-पड़ताल की गई। मृतक मो निजाम के परिजनों ने हत्या का आंशका व्यक्त किया है।
मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई ।मृतक सुबह छह बजे के करीब अपने घर से निकला था। करीब बारह बजे शव देखने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।जिसके बाद परिजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई ।परिजनों ने अलग-अलग तरीके से हत्या करने की आंशका व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि सुबह छह बजे निजाम घर से निकला था। वहीं परिवार के अन्य सदस्य पटेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकल गए थे। इसी दौरान करीब दस बजे किसी व्यक्ति ने सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव होने की बात कही। जिसके बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस सहित परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक घर से कुछ दूरी पर स्थित अमन चौक समीप चाय दुकान पर सुबह से चाय पीते देखा गया। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक मोहम्मद निजाम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह रोज की तरह शनिवार की सुबह भी अपने घर से निकले थे। मृतक की पत्नी अंजुमन खातून ने बताया कि निजाम ने सुबह घर से निकलते वक्त कहा था कि वह पहले मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। फिर पटेल मैदान में वक्फ बोर्ड के खिलाफ होने वाली रैली में शामिल होंगे। इसके बाद ई-रक्शिा चलाने जाएंगे। निजाम के छह बच्चे हैं। जिसके लिए वह मेहनत करता था। पत्नी ने कहा की पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। पत्नी ने आशंका व्यक्त किया कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे की यह पता चल सके कि मृतक आखिरी बार कहां देखे गए थे। घटना कैसे हुई। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा की हर पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।