Ram Janmotsav Procession Successfully Held in Simri Bakhtiyarpur Amidst Tight Security आपसी सौहार्द एवं भाईचारा दिखा रामनवमी पर निकले शोभा यात्रा में, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsRam Janmotsav Procession Successfully Held in Simri Bakhtiyarpur Amidst Tight Security

आपसी सौहार्द एवं भाईचारा दिखा रामनवमी पर निकले शोभा यात्रा में

सिमरी बख्तियारपुर में राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। शोभा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। लोग जय श्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 7 April 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
आपसी सौहार्द एवं भाईचारा दिखा रामनवमी पर निकले शोभा यात्रा में

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर में कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। शोभायात्रा यात्रा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। शांतिपूर्ण शोभायात्रा संपन्न हो जाने से अनुमंडल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वही दूसरी तरफ रविवार को संपूर्ण शोभायात्रा यात्रा पथ जय श्री राम के गगनभेदी जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। शोभायात्रा में हिंदु-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। महारस स्थित प्रसिद्ध कात्यानी स्थान मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा में शामिल हाथों में भगवा ध्वज लिये क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आये काफी संख्या में बाइक एवं चार पहिया वाहन सवार सहित पांव पैदल लोगों ने भ्रमण किया। शोभा यात्रा को देखने कई जगह लोगों का हुजूम देखा गया। लोगों द्वारा भी शोभा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया गया। यह शोभा यात्रा अनुमंडल के बनमा ईटहरी प्रखंड स्थित मां कात्यायनी मंदिर में युवा क्रान्ति के संरक्षक खगेस कुमार, पूर्व प्रमुख रमेश यादव सहित दर्जनों सदस्यों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर जय मां भवानी के जयघोष के साथ शोभा यात्रा पथ से प्रारंभ किया। तत्पश्चात शोभायात्रा का कुशमी, महारस, पहाड़पुर बाजार, रंगेनिया, रानीबाग, पुरानी बाजार, डाक-बंगला चौराहा से मुख्य बाजार, स्टेशन चौक होते हुए उच्च विद्यालय के मैदान जाकर समाप्त हो गया। वही निकट काली स्थान मंदिर परिसर में शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों खिचड़ी महाप्रसाद का ग्रहण किया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न बाजार, चौक चौराहे पर ग्रामीणों द्वारा राम भक्तों को पानी, शरबत, फल, ठंडा, ड्राई फ्रूट आदि देकर स्वागत किया गया। वहीं कई स्थानों पर इस भीषण गर्मी को देखते हुए शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों के ऊपर पानी की बौछार भी करते रहे। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित मुख्य चौराहे मंदिर के निकट महिलाओं ने शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत फूल बरसा कर की। वही युवाओं ने रंग अबीर उड़ाकर होली का जश्न भी मनाया।

शोभायात्रा के दौरान हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का नजारा भी दिखा: इस शोभायात्रा में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का नजारा भी देखने को मिला। शोभायात्रा प्रसिद्ध रानीबाग पहुंचने पर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि मो. हस्सान आलम के द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच डिब्बा बंद पानी, ठंडा एवं फल आदि का वितरण उनके टीम के द्वारा किया गया।

प्रशासन: संपूर्ण शोभायात्रा पथ पर अनुमंडल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। हर एक चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की टुकड़ियां नजर आई। वहीं सड़कों पर बाइक वर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी। शोभायात्रा में सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीषा सिंह, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, मुख्यालय डीएसपी कामेश्वर प्रसाद सिंह, डीसीएलआर सौरभ कुमार, सिमरी बख्तियारपुर सर्किल इंस्पेक्टर सुजा उद्दीन, बख्तियारपुर इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार, नप ईओ रामविलास दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन, अंचल के राजस्व पदाधिकारी खूशबू कुमारी, बनमा ईटहरी थाना अध्यक्ष ज्ञानचंद्र अमरेन्द्र, महिला पुलिस प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, इंदल गुप्ता, विवेक कुमार, सुधीर कुमार आदि सहित अन्य प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात थे।

शोभायात्रा समिति: मौके पर शोभायात्रा का नेतृत्व युवा क्रांति के संरक्षक खगेस कुमार, संचालन बिमलेश कुमार भगत ने किया। वही आकाश भगत, पंकज निगम, पारस, सुधांशु, दीपक भगत, पंकज भगत, मुखिया पंचानंद सिंह, अरुण यादव, अरुण साह, मुकेश शर्मा, डॉ राजनंदन, हिमांशु, मुखिया प्रेम कुमार सिंह, अशोक यादव, पवन यादव, डॉ बालकिशोर सिंह, सत्यनारायण यादव, हरिशंकर सिंह, जयकांत सिंह आदि सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।