Saharsa Municipal Corporation Plans Major Road and Drain Construction Projects सहरसा नगर निगम की कई सड़कों का होगा कायाकल्प, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsa Municipal Corporation Plans Major Road and Drain Construction Projects

सहरसा नगर निगम की कई सड़कों का होगा कायाकल्प

सहरसा नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कों और नालों का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसमें करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। कहरा नाथ स्थान पोखर का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। सभी कार्यों को छह महीने के भीतर पूरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 19 April 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
सहरसा नगर निगम की कई सड़कों का होगा कायाकल्प

सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा नगर निगम की कई सड़कों का कायाकल्प होगा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नौ सड़क सहित नाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर निगम अंतर्गत कहरा नाथ स्थान पोखर का भी जीर्णोद्धार सहित सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा नगर परिषद सिमरीबख्तियारपुर मे भी एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बनगांव नगर पंचायत की बरियाही बनगांव मुख्य सड़क और नाला का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन नाला व सड़क निर्माण कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च होगें। इसके लिए बुडको द्वारा निविदा निकाली गई है। सभी निर्माण कार्य छह महीने में पूरे करने होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 39 गांधी पथ मुख्य सड़क से सूर्या अस्पताल सत्संग मंदिर एवं साहू भवन होते सराही मुख्य सड़क तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर करीब 1 करोड़ 59 लाख 29 हजार रुपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत प्रशांत टॉकिज से रहमान चौक डाॅ पीके मल्लिक क्लिनिक होते आजाद चौक तक सड़क निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 94 लाख 14 हजार रूपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 19 गणेश मंदिर पॉलिटेकनिक बायपास रोड से वीर कुंवर सिंह विद्यालय होते हुए डॉ कोमल गुप्ता क्लिनिक तक नाला एवं सड़क निर्माण कार्य पर एक करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होगें। नगर निगम, सहरसा क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 34 पश्चिमी रेलवे कॉलोनी स्व राजेन्द्र राय डीलर के घर से अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए किशोर कुमार के घर होते संजय भगत के घर होते हुए अनत गुप्ता के घर होते हुए मंटू भगत डीलर के घर तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 35 भारतीय नगर बिरेन्द्र चौधरी के घर से पवन रजक के घर तक एवं अशोक भगत के घर से सुमन दास के घर तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत्त वार्ड संख्या 19 मनस्थली स्कूल से फकीर टोला होते हुए दौर कुंवर सिंह विद्यालय तक पश्थ एवं नाला निर्माण कार्य पर करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत लक्षमीनिया चौक से डुमरैल चौक तक पथ निर्माण कार्य पर 97 लाख 82 हजार रुपये खर्च होगें। नगर निगम सहरसा क्षेत्रान्तर्गत रहमान चौक से पीजी सेंटर होते अभिनय सेलिब्रेशन होते पूरब बाजार मेन रोड तक सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 40 लाख 18 हजार रूपये खर्च होगें।

कहरा में पोखर का होगा जीर्णोद्धार :नगर निगम, सहरसा क्षेत्रान्तर्गत कहरा नाथ स्थान पोखर का भी जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। कहरा नाथ स्थान पोखर के जीर्णोधार, लाईटिंग एवं सौन्दर्गीकरण कार्य पर 1 करोड़ 37 लाख 97 हजार रुपये खर्च होगें।वहीं नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्रान्तर्गत शर्मा चौक से सैनी टोला चौक तक सड़क का निर्माण कार्य पर 1 करोड़ 72 लाख 47 हजार रुपये खर्च होगें। नगर पंचायत बनगांव क्षेत्रान्तर्गत बरियाही बनगांव मुख्य सड़क बरियाही हटिया होते पडरी मुख्य नहर तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर करीब 93 लाख रुपये खर्च होगें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।