सहरसा में लगे जननायक की प्रतिमा
सहरसा में नाई संघ की बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर का स्वागत किया गया। उन्होंने 24 अप्रैल को झंझारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी के बारे में बताया। नाई संघ के...

सहरसा। नाई संघ सहरसा की सोमवार को बैठक आयोजित हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर का स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा की पिछले कई दिनों से सहरसा के विभिन्न मंडलों मे जाकर 24 अप्रैल को झंझारपुर मे होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया जिसे जननायक के नाम से जानती है उस कर्पूरी ठाकुर को कोई सम्मान कोई दिया तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिन्होंने हमारे आदर्श को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे नाई संघ के अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नाई वंशजो का एक ही अरमान है सहरसा में जननायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा सहरसा में लगे। मौके पर सचिव शिवशंकर ठाकुर, भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह, नीरज राम उर्फ़ सोनू गुप्ता, शभ्भू ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, पवन ठाकुर, मुरली ठाकुर, अनिल ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, दिलीप भारती, देवेंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, तारणी ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, यशौधर ठाकुर, बबलू ठाकुर आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।