कमाऊ स्टेशन सूची में सहरसा ईसीआर में फिर से 14 नंबर पर
सहरसा, पूर्व मध्य रेल के अधिक राजस्व देने वाले टॉप 30 स्टेशनों में 14वें नंबर पर है। पटना जंक्शन पहले स्थान पर है, जबकि दानापुर और मुजफ्फरपुर दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। सहरसा से 94 लाख से अधिक...

सहरसा, रंजीत। पूर्व मध्य रेल के अधिक राजस्व देने वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में फिर से सहरसा 14 वें नंबर पर काबिज है। हर बार की तरह इस बार भी टॉप पर पटना जंक्शन है। एक पायदान ऊपर चढ़कर दानापुर दूसरे और मुजफ्फरपुर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पूर्व की भांति पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) चौथे, गया पांचवें, धनबाद छठे और दरभंगा सातवें स्थान पर है। एक पायदान ऊपर चढ़कर समस्तीपुर आठवें, राजेन्द्रनगर टर्मिनल नौवें, आरा दसवें, पाटलिपुत्र 11वें, बक्सर 12वें, बरौनी 13वें, सहरसा 14वें, हाजीपुर 15वें और कोडरमा 16वें नंबर पर है। कियूल 17वें, बापूधाम मोतिहारी 18वें, रक्सौल 19वें और डेहरी ऑन सोन 20वें स्थान पर है। पूर्व मध्य रेल के पीसीसीएम के ओएस ने एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक साल भर में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बिक्री से मिले राजस्व को आधार बनाते यह सूची जारी की है।
खगड़िया 21 तो बेगूसराय 26वें नंबर पर: राजस्व के मामले में 20 वें नंबर पर से 21वें पर खगड़िया पहुंच गया है। वहीं सोनपुर मंडल का बेगूसराय 26वें स्थान पर ही काबिज है। डाल्टनगंज 26वें और पारसनाथ 28वें नंबर पर है। सबसे नीचे 30वें स्थान पर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन है।
जयनगर व रक्सौल ने मधुबनी को पीछे छोड़ा: एक पायदान छलांग लगाने के बाद भी मधुबनी को रेल राजस्व के मामले में जयनगर और रक्सौल ने फिर से पीछे छोड़ दिया है।रक्सौल 19वें, जयनगर 23वें, मधुबनी 24वें, बेतिया 25वें, सीतामढ़ी 27वें, पारसनाथ 28वें और डाल्टनगंज 29वें नंबर पर है। सबसे अंतिम 30वें स्थान पर अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन है।
टॉप 30 में समस्तीपुर मंडल के नौ स्टेशन: टॉप 30 अधिक कमाऊ स्टेशनों की सूची में सबसे अधिक समस्तीपुर मंडल के नौ स्टेशन हैं। जो सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, जयनगर, रक्सौल, बेतिया और सीतामढ़ी है। सोनपुर मंडल के खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर कुल पांच स्टेशन हैं। दानापुर मंडल के पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल, आरा, पाटलिपुत्र, बक्सर और कियूल कुल सात स्टेशन हैं। दीनदयाल उपाध्याय मंडल के दीनदयाल उपाध्याय, गया, डेहरी ओन सोन, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड कुल पांच स्टेशन हैं। धनबाद मंडल के धनबाद, कोडरमा, डाल्टनगंज और पारसनाथ कुल चार स्टेशन हैं।
सहरसा से 94 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर: एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक साल भर में 94 लाख 18 हजार 375 यात्रियों ने सहरसा स्टेशन से सफर किया। आरक्षित व अनारक्षित टिकट बिक्री से सहरसा स्टेशन से 87 करोड़ 40 लाख 54 हजार 398 रुपये मिले।
किस स्टेशन को कितना मिला राजस्व
स्टेशन कुल राजस्व
पटना 8161117262
दानापुर 3176429779
मुजफ्फरपुर 3137287969
दीनदयाल उपाध्याय 2865359436
गया 2746706717
धनबाद 2263249380
दरभंगा 1991561254
समस्तीपुर 1593755697
राजेंद्रनगर 1336223197
आरा 1154559293
पाटलिपुत्र 1151280229
बक्सर 1033656852
बरौनी 1014836733
सहरसा 874054398
हाजीपुर 822570846
कोडरमा 720633561
कियूल 557372304
मोतिहारी 533644544
रक्सौल 498981217
डेहरी ऑन सोन 490511589
खगड़िया 469948254
सासाराम 465599269
जयनगर 448885068
मधुबनी 379700734
बेतिया 368548512
बेगूसराय 357137170
सीतामढ़ी 337824490
पारसनाथ 328965505
डाल्टनगंज 319301240
अनुग्रह नारायण रोड 314613497
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।