Ashok Kumar Mittal Inspects Sugarcane Nursery in Hasanpur कार्यपालक अध्यक्ष ने किया गन्ना पौधशाला केन्द्र का मुआयना, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsAshok Kumar Mittal Inspects Sugarcane Nursery in Hasanpur

कार्यपालक अध्यक्ष ने किया गन्ना पौधशाला केन्द्र का मुआयना

हसनपुर के चीनी मिल के नए कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने पटसा गांव के गन्ना पौधशाला का निरीक्षण किया। पौधशाला में तीन लाख गन्ने के पौधे तैयार थे। उन्होंने उन्नत प्रभेदों का जायजा लिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 4 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
कार्यपालक अध्यक्ष ने किया गन्ना पौधशाला केन्द्र का मुआयना

हसनपुर। हसनपुर चीनी मिल के नये कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने पटसा गांव स्थित गन्ना पौधशाला केन्द्र का मुआयना किया। पौधशाला में तीन लाख गन्ने के पौधे तैयार थे। कार्यपालक अध्यक्ष ने तैयार पौधे के प्रभेदो का जायजा लिया। जिसमें सीओजीरो-238, 118, सीओ-98014, सीओएलके-16201,प्रभेदो के पौधे रोपाई करने लायक थे। सिंगल वड विधि से तैयार पौधे देख पदाधिकारी ने प्रसन्नता जताई। खेतों में रोपाई कराने की बात कही। इस संबंध में पौधशाला के किसान संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वे पांच वर्ष से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। सिंगल वड विधि से उन्नत प्रभेद का गन्ना बीज तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराये जाते हैं।

कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि आये दिन मजदूरों की समस्या बढ़ती जा रही है। गन्ना रोपाई से कटाई तक मजदूरों की जरूरत पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए किसानों को यांत्रीकरण विधि को अपनाने की जरूरत है। ताकि कम खर्च, में बेहतर उत्पादन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।