गंगा सप्तमी पर मां गंगा का दुग्धभिषेक कर आरती पूजन
Mirzapur News - मिर्जापुर/चुनार, हिटी। गंगा सप्तमी का पावन पर्व नगर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने

मिर्जापुर/चुनार, हिटी। गंगा सप्तमी का पावन पर्व नगर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के नारघाट, पक्काघाट पर सुबह पतित पावनी मां गंगा का अभिषेक एवं आरती कर मां गंगा की अवरलता, पवित्रता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पूजन के बाद गरीबों में अन्न व द्रब्य दान कर पुण्य अर्जित किए। चुनार संवाद के अनुसार नगर पर बालू घाट स्थित गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष के बीच आस्था का गोता लगाया। सुबह गंगा सेवा समिति की ओर से विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
इस अवसर पर पं. शशिकांत मिश्रा, पं. शिवा कांत पाठक, पं.ज्ञान प्रकाश मिश्रा बेटू, गोपी नाथ पांडेय के साथ महिला-पुरुष भक्तों ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आरती की। इस दौरान भक्तों ने मां गंगा से विश्व कल्याण की कामना की। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी लोक मंगल के लिए हुआ था। इस अवसर पर कविता मिश्रा, अर्चा मिश्रा, महेंद्र वर्मा, मदन लाल गुप्ता, राम विलास, संतोष कुमार गुप्ता एडवोकेट, वीरेंद्र साहू, सनी, अशोक हलवाई, मन्नू लाल साहनी, रोहित साहनी, पवन प्रजापति, मनोज केसरी, प्रियांशु कुशवाहा, बचाऊ साहनी, मंजू गुप्ता, आरती सेठ, सुषमा देवी, सीमा देवी, कल्पना सहित अन्य भक्त रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।