अचेतावस्था में मिला युवक, सीएचसी में मौत
बरहेट में सिंचाई विभाग कार्यालय के पास रविवार को पुलिस ने एक युवक को अचेत अवस्था में पाया। उसे सीएचसी ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दरियापुर गांव के दुर्गा मुर्मू के...

बरहेट। बरहेट-शिवगादी मुख्य सड़क स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पास से रविवार को बरहेट थाना पुलिस ने अचेत अवस्था में एक युवक को बरामद कर सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के दुर्गा मुर्मू (30) पिता गंगू मुर्मू के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक के पिता गंगू मुर्मू झारखंड पुलिस में हजारीबाग में सेवारत हैं। मृतक के भाइयों ने मिर्गी से मौत की संभावना व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।